घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा पुलिस ने धारा 151 के तहत एक आरोपी को किया गिरफ्तार, मेडिकल कराकर न्यायालय में किया गया पेश
घोड़ाडोंगरी तहसील के पाथाखेड़ा पुलिस ने धारा 151 के मामले के एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। पाथाखेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धारा 151 के मामले के एक आरोपी वासु विश्वकर्मा को कर गिरफ्तार घोड़ाडोंगरी अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद उसे घोड़ाडोंगरी तहसील न्यायालय में पेश किया गया।