घोड़ाडोंगरी: शोभापुर कॉलोनी में घर में घुसकर महिला से युवक ने की मारपीट, 100 डायल ने घायल महिला को अस्पताल में कराया भर्ती
घोड़ाडोंगरी तहसील के शोभापुर कॉलोनी में रविवार को घर में घुसकर एक महिला से एक युवक ने मारपीट की। 100 डायल ने घायल महिला को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार शोभापुर कॉलोनी में पुरानी रंजिश को घर में घुसकर महिला कविता के साथ एक युवक ने मारपीट की।