देवबंद: देवबंद के युवक की सड़क हादसे में मौत,कावड़ शिविर में सेवा करने जाते समय हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम
देवबन्द में कावड़ सेवा शिविर में सेवा करने जा रहे हैं युवक की बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गम्भीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक की पहचान देवबंद के मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी 23 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है।