देवबंद: नागल के नेनसोब में नदी के बहाव में बाइक समेत डूबा किसान, गोताखोर किसान की कर रहे तलाश
नागल में एक किसान बाइक समेत नदी में बह गया। गोताखोरों ने किसान की बाइक तो बरामद कर ली। लेकिन किसान का कुछ भी पता नहीं चल सका। पीएसी के गोताखोरों देर शाम तक किसान की तलाश करते रहे,लेकिन किसान का कुछ पता न चल सका। तलाश जारी है।नागल थाना क्षेत्र के गांव नैनसोब के रहने वाले पवन त्यागी (60) अपने परिवार के साथ थाना सदर बाजार की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में रहते हैं।