देवबंद: देवबंद में प्रधानाचार्य के कार्यालय में एक छात्र को 5 लोगों ने पीटकर किया जख्मी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
देवबंद में प्रधानाचार्य के सामने उन्हीं के कार्यालय में एक छात्र को पांच लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि झगड़े में समझौता करने के लिए प्रधानाचार्य कार्यालय में दो पक्ष के लोग पहुंचे थे। फिर एक पक्ष ने छात्र को वहीं मारपीट कर घायल कर दिया। घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया।