देवबंद: देवबंद में सड़क पर खड़े होकर बाते कर रहे तीन दोस्तो को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, हादसे में तीनों युवक गम्भीर घायल
देवबंद के स्टेट हाईवे पर अज्ञात कार चालक ने सड़क पर खड़े तीन युवकों को टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।