सदर: शिवपुर के HP पेट्रोल पंप पर घटतौली का आरोप, देर रात जमकर हंगामा; पुलिस जांच में जुटी
शिवपुर थाना क्षेत्र के पिसौर स्थित HP पेट्रोल पंप पर मंगलवार देर रात घटतौली (कम पेट्रोल देने) के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि वाहन में निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल डाला गया, जिसके बाद ग्राहक और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और विवाद बढ़ गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर प