परैया: परैया में पत्रकार के पिता के निधन की सूचना पर पहुंचे औरंगाबाद के पूर्व सांसद ने परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना
Paraiya, Gaya | Jul 2, 2026 परैया के बायपास रोड निवासी पत्रकार रंजन सिंहा उर्फ पंकज के पिता अशोक कुमार सिंहा की निधन की सूचना पाकर गुरुवार संध्या औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। जहां वृद्ध के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सभी को सांत्वना दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल शर्मा, रामलखन सिंह, राणा रंजीत सिंह, चंदेश्वर मांझी आदि उपस्थि रहे।