जिले के कप्तान के सामने मूंछों पर ताव, लुटेरों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया क्या ?
संतकबीरनगर में चेन स्नेचिंग के दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्टडी में उनका बेखौफ अंदाज देखिए. पुलिस ने मोहम्मद कामिल और मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार किया, आरोप है कि दोनों ने मेंहदावल क्षेत्र के अछिया में एक वृद्ध महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया था.
गिरफ्तारी के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने पुलिस की बेइज्जती करवा दी है. पुलिस कस्टडी में, मीडिया कैमरों के सामने और SP की मौजूदगी में आरोपी बेखौफ अंदाज में मूंछों पर ताव देते नज़र आ रहे हैं. एक तरफ गाजियाबाद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई है दूसरी तरफ ये पुलिस को आँख दिखाते लुटेरे.
#UPPolice #News #santkabirnagar #ghaziabad #CrimeNews