कटनी नगर: NEET पेपर लीक को लेकर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, झालमुड़ी बेचकर कचहरी चौराहे पर कार्यकर्ता हुए एकत्रित
शहर के कचहरी चौराहे में आज शुक्रवार शाम 4:30 मिनट पर एनएसयूआई के द्वारा नीट परीक्षा पेपर लीक के मामले को लेकर यहां आम नागरिकों को झालमुड़ी खिला कर अनोखा प्रदर्शन किया। और NTA को घेरने के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।