कोल: पिलखना में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 20, 2025 कस्बा पिलखना में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। कस्बा निवासी महिला नगमा घरेलू महिला थी जिनकी एक बच्ची है। आरोप है कि पिछले कुछ दिन से नगमा की तबीयत खराब चल रही थी और उनका इलाज चल रहा था। रविवार दोपहर अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में नगमा की मौत हो गई।