कोल: खेरेश्वर मंदिर के निकट ई-रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 20, 2025 खेरेश्वर मंदिर के निकट बुजुर्ग महिला को ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। घटना में महिला की मौत हो गई। 75 वर्षीय लीलावती पिछले करीब 10 वर्षों से अपनी बेटी के घर हरिदासपुर में रहती थी। शनिवार को लीलावती खेरेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए गई थी। जलाभिषेक के बाद वह अपने घर की ओर लौट रही थी। मंदिर के निकट पहुंचे ही ई रिक्शा ने उनको जोरदार टक्कर मार दी।