कोल: प्रकाशपुर में 4 माह की गर्भवती को जबरन जहर खिलाने का लगा आरोप, क्वार्सी के अस्पताल में हुई मौत
Koil, Aligarh | Apr 20, 2025 प्रकाशपुर में 4 माह की गर्भवती को जबरन जहर खिलाने का आरोप लगा है। 25 वर्षीय आरती की शादी प्रकाशपुर निवासी पंकज के साथ 5 माह पूर्व हुई थी। आरोप है शादी के बाद से पंकज शराब पीटा था और पत्नी के साथ मारपीट व उसे प्रताड़ित करता था। शनिवार को पति पत्नी में विवाद हुआ था। इस दौरान पंकज ने जबरन आरती को जहर खिला दिया।