कोल: काला महल में 4 महीने से पानी की किल्लत से जूझ रहे क्षेत्रीय लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | Apr 20, 2025 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना नगर कोतवाली इलाके के काला महल से सामने आया है। जहां बीते 4 महीने से पानी की किल्लत से क्षेत्रीय लोग परेशान है। जिसके उपरांत क्षेत्रीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा जिसके के बाद रोड जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि लगातार क्षेत्रीय पार्षद से शिकायत करने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।