मुज़फ्फरनगर: फर्नीचर-AC का काम करने आए मजदूरों पर चोरी का आरोप, घर से उड़ाए 3.60 लाख, 21 दिन बाद भी खुलासा नहीं, SSP से लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के अलमासपुर में घर से 3.60 लाख रुपये चोरी का मामला सामने आया है। पीड़िता रूपांश का आरोप है कि 20 अगस्त को फर्नीचर और AC का काम करने आए मजदूरों ने रकम चोरी की। 29 अगस्त को FIR दर्ज हुई, लेकिन 21 दिन बाद भी बरामदगी नहीं हुई। पीड़ित दंपति ने SSP संजय कुमार वर्मा से नामजद आरोपियों से पूछताछ और जल्द खुलासे की मांग की है।