सज्जनगढ़: लसोडीया गांव में विद्यालय के बाहर धूम्रपान सामग्री बेचते हुए व्यक्ति के खिलाफ सज्जनगढ़ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
लसोडीया गांव में विद्यालय के बाहर धूम्रपान सामग्री बेचते हुए, सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। सज्जनगढ़ थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि आरोपी अनील पुत्र नाथु निवासी भोदर पाडी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।इसी प्रकार पुलिस के द्वारा आने वाले समय में कार्यवाही लगातार की जाएगी। जिसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम से बुधवार रात 8 बजे मीली।