उमरेठ: उमरेठ में हुई ग्राम सभा, खाली रहा पंचायत भवन
ग्राम सभा में नहीं आए नागरिक, छाबडी में ग्राम विकास पर हुई चर्चा
क्षेत्र में मंगलवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। उमरेठ में ग्राम सभा में ग्रामीण नहीं आए। वहीं छाबडी में ग्राम सभा में ग्राम विकास को लेकर चर्चा की गई। सोशल नेटवर्क पर ग्राम पंचायत के खाली कमरे के फोटो वायरल हुए। इधर सरपंच मुकेश सोनी ने कहा कि शुरू में लोग कम आए। लोग आते जाते रहे।ग्रामीणों के नहीं आने को लेकर पंचायत के जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया