घाटोल: जिले की गोरक्ष सेना की नवीन कार्यकारिणी का गठन
बांसवाड़ा जिले मे गोरक्ष सेना संभाग उदयपुर के मार्गदर्शन में बांसवाड़ा जिले की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। शुक्रवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार डॉ. गौरवनाथ रावल (गोड़ी तेजपुर) को जिला अध्यक्ष एवं जितेन्द्रनाथ पांचलवासा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में संभाग अध्यक्ष विनोदनाथ गोपीनाथ (गढ़ा) सहित नाथ युवा संगठन के युवा मौजूद रहे।