मानपुर: थाना मानपुर पुलिस ने 14 वर्षीय गुमशुदा बालिका को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से किया बरामद
Manpur, Umaria | Apr 13, 2026 थाना मानपुर पुलिस ने 14 वर्षीय गुमशुदा बालिका को उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर से दस्तयाब किया है।SDOP पीएस परस्ते ने बताया कि थाना मानपुर द्वारा माह जनवरी वर्ष 2026 मे एक 14 वर्षीय बालिका की गुमशुदगी दर्ज की गई थी जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन पर बालिका की पतासाजी की जा रही थी जिसे यूपी के मुजफ्फरनगर से दस्तयाब किया गया है।