गाज़ियाबाद: थाना मोदीनगर पुलिस ने धोखाधड़ी से ATM कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाले 2 अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से 45 ATM कार्ड बरामद
थाना मोदीनगर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी से ATM कार्ड बदलकर पैसा निकालने वाले विनोद उर्फ नेपाली और सुमित उर्फ सोनू नाम के दो शातिर अभियुक्तों सीएचसी गोविन्दपुरी मोदीनगर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से 45 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड व 10029 रुपये बरामद हुआ हैं।