गाज़ियाबाद: मसूरी पुलिस में जिला बदर एक अभियुक्त को मुखिया फार्म हाउस के पास से गिरफ्तार किया
गाजियाबाद के थाना मसूरी पुलिस ने जिला बदर एक अभियुक्त साजिद को शनिवार को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष मसूरी नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि बीती 19 मार्च 2024 को 6 महीने के लिए साजिद को जिला बदल किया गया था, जिसके बाद वह क्षेत्र में घूम रहा था। उसे गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। साजिद के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।