गाज़ियाबाद: जलभराव के लिए गाजियाबाद में चिन्हित हॉटस्पॉट का नगर निगम अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने गाजियाबाद में सबसे ज्यादा जलभराव होने वाले हॉटस्पॉट को चिन्हित किया था। शुक्रवार को नगर निगम अधिकारियों ने चिन्हित हॉटस्पॉट का निरीक्षण किया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि शहर में जलभराव से निपटने के लिए नालों की सफाई की जा रही है और नए नालों का निर्माण किया जा रहा है।