गाज़ियाबाद: मोदीनगर क्षेत्र में 13 वर्षीय बच्ची का रास्ता रोककर उससे मारपीट करने के मामले में पुलिस हिरासत में आया अभियुक्त जुबेर
थाना मोदीनगर क्षेत्र में बीते गुरुवार को एक 13 साल की बच्ची का उसके ही गांव के रहने वाले जुबेर नाम के युवक ने रास्ता रोककर हाथ पकड़कर खींचा और उसके साथ मारपीट की। मामले में पुलिस को तहरीर मिलने के बाद उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में तत्काल ही सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा शुक्रवार को अभियुक्त जुबेर को हिरासत में लिया गया है।