गाज़ियाबाद: थाना मसूरी पुलिस ने 1 जिला बदर अपराधी को किया गिरफ्तार, चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद
थाना मसूरी पुलिस ने शनिवार को गस्त एवं चेंकिग के दौरान गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत साजिद उर्फ गुड्डू नाम के 1 जिला बदर अपराधी को थाना मसूरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक चोरी मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि बरामद हुई मोटर साइकिल कोतवाली नगर जनपद हापुड के अभियोग से सम्बन्धित है।