सतवास: कांटाफोड़: शादी समारोह में लाखों की चोरी, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, एक महिला गिरफ्तार
Satwas, Dewas | May 9, 2026 शनिवार दोपहर 4 बजे सतवास तहसील की कांटाफोड़ पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शादी समारोह में हुई लाखों की चोरी का महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण और नगदी बरामद की है।