पुपरी: पुपरी प्रखंड कार्यालय में तीन पंचायत व एक नगर पैक्स चुनाव के लिए नामांकन शुरू
पुपरी प्रखंड कार्यलय में तीन पंचायत व एक नगर पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन बुधवार को 3 बजे दिन तक नामांकन की प्रक्रिया चली। नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद पर 7 व सदस्य पद पर 42 लोगो ने अपना अपना नामांकन दाखिल किया। इसकी जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अमित कुमार अमन ने जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव 20 अप्रैल को होगा।