गुना नगर: बरखेड़ा खुर्द: छात्रा का आरोप, प्रिंसिपल ने ₹5000 न देने पर प्रोजेक्ट में कम नंबर दिए
गुना कलेक्ट्रेट में कलेक्टर से चाचौड़ा ब्लॉक की शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बरखेड़ा खुर्द की कक्षा 12वीं की छात्रा महक शर्मा ने प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए है। कहा, परीक्षा से पहले प्रिंसिपल ने प्रोजेक्ट के पूरे नंबर देने ₹5000 मांगे, न देने पर रिजल्ट आने पर पता चला आधे नंबर दिए है। जबकि छात्रा स्कूल की टॉपर है। रिटोटलिंग और कार्यवाही की मांग की है।