रॉबर्ट्सगंज: डीएम और एसपी ने नीट परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
सोनभद्र में नीट-2026 परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया,अधिकारियों ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क में पहुंचे।