सबलगढ़: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने खाद संकट, यूरिया बुकिंग समस्या पर 24 घंटे की भूख हड़ताल की
सबलगढ़ में किसानों ने खाद की किल्लत को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कहने पर यह 24 घंटे की भूख हड़ताल गुरुवार दोपहर 12 बजे पुरानी सब्जी मंडी चौराहे पर शुरू हुई किसानों का कहना है कि डीएपी और यूरिया खाद की ऑनलाइन बुकिंग और कूपन मिलने में बहुत समय लग रहा है। ज्यादातर किसानों को इस नए तरीके की पूरी जानकारी नहीं है