महोबा: पहरा गांव में 80 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को उम्रकैद, 9 साल बाद मिला इंसाफ
Mahoba, Mahoba | Aug 7, 2026 एडीजे/एफटीसी कोर्ट ने वर्ष 2017 में 80 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म के मामले में आरोपी अखिलेश उर्फ बाबा धोबी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कठोर कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। थाना कबरई में दर्ज इस मामले में वादी सहित आठ गवाहों की गवाही, चिकित्सीय रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने फैसला सुनाया।