पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक से गाली-गलौज कर मारपीट की गई। वार्ड-18 गुडरूपारा निवासी टिंकू कन्नौजे (22) ने कोतवाली पुलिस को बताया कि गुडरूपारा तालाब के पास पुरानी रंजिश को लेकर राहुल यादव, गनपत यादव, निखिल यादव ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।