चित्तौड़गढ़। शुक्रवार को आए आंधी-तूफान और बारिश के बाद जिले का मौसम बदल गया है। तेज गर्मी से राहत मिली, लेकिन नमी बढ़ने से उमस और चिपचिपाहट बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी आंधी-बारिश की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 3.6 डिग्री गिरकर 36.2 दर्ज किया है।