पुलिस कार्यालय में जनशिकायतों की समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनसुनवाई में लापरवाही पर थाना व चौकी प्रभारियों को कड़ी चेतावनी दी। कोतवाली, दुधारा और धनघटा क्षेत्र में शिकायतों के बढ़ते मामलों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा फरियादियों से शालीन व्यवहार के निर्देश दिए।