एकमा: खुजली वाला पाउडर चिड़कर युवती के 35 हजार रुपए उड़ाए , आरोपी गिरफ्तार
Ekma, Saran | Jul 9, 2026 एकमा थाना क्षेत्र के हाई स्कूल के समीप एक युवती के साथ शातिर उचक्के ने खुजली वाला पाउडर छिड़क कर उसके बैग से 35 हजार रुपए उड़ा लिए। पीड़ित एसबीआई बैंक से रुपए निकाल कर घर लौट रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए माने मठिया निवासी साहेब कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की गई पूरी राशि बरामद कर पीड़िता को लौटा दी गई।