तेंदूखेड़ा: ग्राम परासी में लोकायुक्त टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत लेते रोजगार सहायक सचिव को पकड़ा
तेंदूखेड़ा तेजगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम परासी में गुरुवार की दोपहर 3 बजे लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रोजगार सहायक सचिव राजेश सिंह लोधी को कथित रूप से ₹8000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता संजू रैकवार ने शिकायत की थी की रोजगार सहायक सचिव के द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है।