गिरिडीह: बेलाखूंटा में संदिग्ध हालत में महिला की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
गांवा थाना क्षेत्र के बेलाखूंटा में संदेहास्पद स्थिति में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार और गुरुवार की देर रात 1 बजे सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।मृतका की पहचान पप्पू यादव की पत्नी निशा कुमारी के रूप में हुई।मृतका के पिता शंभू यादव ने आरोप लगाया दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर शव को खाट पर सुला दिया गया।