लालगंज: जिले में तेज धूप और भीषण गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, चिकित्सा अधीक्षक ने लोगों को दी आवश्यक सलाह
आजमगढ़ जनपद में इन दिनों तेज धूप और भीषण गर्मी के चलते लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है । वहीं तेज धूप की चपेट में आकर लोग बीमार भी पड़ना शुरू हो गए हैं । जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को आवश्यक सलाह दी जा रही है । बताया जा रहा है कि आगामी 25 मई से नौतपा अभी शुरू होने वाला है जिससे तेज धूप और गर्मी के आसार कम होना नहीं लग रहा है ।