हायाघाट: दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार अभियुक्त राजा दशरथ गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हायाघाट थाना कांड संख्या 163/25 के अप्राथमिकी अभियुक्त राजा दशरथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त राजा दशरथ, स्वर्गीय लजो महतो का पुत्र है और समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के नया टोल गोही का रहने वाला बताया जा रहा है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजा दशरथ लंबे समय से मामले में फरार चल रहा था