हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम और कलेक्ट्रेट कर्मियों ने दिवंगत प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद इदरीश को दी श्रद्धांजलि
Hardoi, Hardoi | Dec 16, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सहित कलेक्ट्रेट कर्मियों ने दिवंगत प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद इदरीश को श्रद्धांजली दी।बता दें कि प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद इदरीश का सोमवार सुबह लखनऊ के सहारा अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था।शोक सभा मे डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने शोक सन्देश पढ़ा तथा कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा।