हरदोई: सपा कार्यालय पर आयोजित पीडीए की महापंचायत में पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना
Hardoi, Hardoi | Dec 16, 2024 सपा कार्यालय पर सोमवार शाम 3 बजे आयोजित हुई पीडीए की महापंचायत में सपा के पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने मंच को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। राजपाल कश्यप ने कहा कि अगर इतनी ताकत के साथ पार्टी के नेता और कार्यकर्ता खड़े हैं तो निश्चित तौर पर परिवर्तन होगा थोड़ा सा चूक हो गई नहीं तो इसी बार 2024 में सांसद के चुनाव जीत गए थे।