हरदोई: जगदीशपुर के पास सब्जी लेकर घर जा रहे वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Dec 16, 2024 लोनार कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी नत्थू खेती किसानी का काम करते थे। मृतक के पुत्र वीरेंद्र ने बताया कि उनके पिता रविवार की शाम सब्जी लेने गए थे और वहां से घर वापस आ रहे थे इसी बीच जगदीशपुर के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें नत्थू गंभीर रूप से घायल हो गए परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सीएचसी बावन ले जाया गया।