काराकाट: काराकाट के चिकसिल बाजार में 20 लाख की चोरी, चोरों ने ज्वेलरी की दुकान को बनाया निशाना, सोना, चांदी और नकदी गायब
Karakat, Rohtas | Mar 30, 2026 काराकाट थाना क्षेत्र के चिकसिल बाजार स्थित साहेब दयाल सिंह मार्केट में मां ज्वैलर्स एवं बर्तन दुकान में भीषण चोरी हुई है। सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे हुई इस वारदात में चोरों ने लगभग 20 लाख रुपए के सोने, चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। ज्वेलरी वाला काउंटर खुला मिला, जिसमें से सारा सामान गायब था। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर प्रवेश किया।