मुंगेर: पूरबसराय में किराना दुकानदार ने ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, हालत गंभीर
Munger, Munger | Dec 24, 2025 किराना दुकानदार ने ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, पैर में फंसी गोली, हालत गंभीर मुंगेर। पूरबसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरबसराय रेलवे ब्रिज के समीप बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक दबंग किराना दुकानदार ने ई-रिक्शा चालक को गोली मार दी। इस घटना में ई-रिक्शा चालक मु. साजन गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी है, जो अंदर ही फंसी हुई है। घटना के बाद