भानपुरा: गांधीसागर पहुंची मादा चीता CCB2, मुख्यमंत्री ने बाड़े में किया रिलीज
कूनो नेशनल पार्क से मादा चीता CCB2 को लेकर निकली टीम गांधीसागर पहुंची। चीता के गांधीसागर पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी निर्धारित कार्यक्रम के तहत यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मादा चीता CCB2 को गांधीसागर के चीता बाड़े में रिलीज किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि विधायक आदि मौजूद रहे।