नटेरन: पुलिस ने घर में हुई बड़ी चोरी का खुलासा किया, तीन आरोपी गिरफ्तार
नटेरन पुलिस ने ग्राम मरखेड़ा में हुई ₹2.07 लाख की चोरी का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 28 फरवरी की रात फरियादी योगेश दांगी के सूने घर का ताला तोड़कर नकदी और मोबाइल पार कर दिया था। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही आरोपी को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में उसने अपने