बहराइच: काजीपुरा स्थित मदरसा नुरुल उलूम में आयोजित हज टीकाकरण कैंप में 41 हज यात्रियों का किया गया टीकाकरण
बहराइच शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत काजीपुरा स्थित मदरसा नुरुल उलूम में रविवार को हज टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस टीकाकरण कैंप के दौरान हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया है। इस संबंध मे जानकारी देते हुए जिला संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष बहराइच प्रभारी आफ़ाक़ अहमद ने रविवार शाम को बताया कि आयोजित टीकाकरण कैंप में 41 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया है।