करपी: महमदपुर मोड़ पर लिट्टी बेचने वाले विकलांग युवक की उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई
Karpi, Arwal | Mar 12, 2026 महमदपुर मोड पर लिट्टी बेचने वाले विकलांग युवक की पिटाई बुधवार को शाम 7:00 बजे उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मियों ने कर दी। पिटाई से जख्मी युवक की चिकित्सा करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाई गई इस संबंध में विकलांग युवक के द्वारा करपी थाना में आवेदन देकर उत्पाद विभाग के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की है इस मामले को लेकर लोगों में काफी रोष है