जेवर: जेवर क्षेत्र में दबंगों ने गांव की मुख्य नाली में मिट्टी डालकर किया अवरुद्ध, ग्रामीणों ने मंत्री से मदद की गुहार लगाई
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में दबंगों द्वारा गांव की नाली में मिट्टी डालकर अवरुद्ध करने का मामला सामने आया है। दबंगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने उ०प्र के लोक निर्माण विभाग मंत्री को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया है कि गांव में पानी भर गया है वह ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।