अटरू: कटावर से एक महिला और दो बच्चे लापता, 8 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
Atru, Baran | Jul 4, 2026 कटावर गांव से 26 जून से एक महिला और उसके दो बच्चे लापता हैं। परिजनों ने पुलिस पर मामले में उदासीनता बरतने और समय पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। लापता महिला के पति दयाराम लोधा ने बताया कि उनकी पत्नी चमेली लोधा 26 जून की सुबह करीब 8 बजे अपनी 13 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय बेटे के साथ छबड़ा स्थित अपने भाई के घर जाने के लिए निकली थी। जो नहीं लौटी।