बिहटा: पतसा के पावर ग्रिड से तांबे के तार चोरी कर भाग रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bihta, Patna | Jul 30, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत पतसा स्थित पावर ग्रिड में चोरी कर भाग रहे एक युवक को पुलिस ने तांबे के तार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशंभरपुर गांव के रहने वाले अभिषेक चौधरी के रूप में की गई है। अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई के लिए जुटी है।